वाराणसी में सपा नेताओं ने बांटा गन्ने का जूस,भीषण गर्मी में लोगों को दी राहत

तेज धूप से राहत के लिए समाजवादी पार्टी का अनोखा प्रयास,जूस वितरण कार्यक्रम आयोजित ||
गर्मी से बेहाल जनता के बीच सपा का सेवा अभियान,जिला मुख्यालय पर जूस वितरण ||
लू के प्रकोप के बीच सपा नेताओं की पहल,लोगों को पिलाया गया ठंडा गन्ने का जूस ||
बढ़ती गर्मी पर सपा का फोकस,पेड़ लगाने और पानी टैंकर की मांग के साथ जूस वितरण ||
वाराणसी :- बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अधिवक्ता किशन सेठ राष्ट्रीय अध्यक्ष संत नरहरी चेतना मंच द्वारा जनमानस को राहत पहुंचने के लिए गन्ने का जूस का वितरण जिला मुख्यालय वाराणसी पर किया गया | किशन सेठ ने बताया कि समाजवादी पार्टी निरंतर अपनों के साथ अपनों का ख्याल रखती है किसी भी आपदा में समाजवादी पार्टी निरंतर खड़ी रहती है | बढ़ती हुई धूप को देखते हुए आम जनमानस के लिए जूस पिलाया जा रहा है प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सेठ ने कहा कि सरकार से अनुरोध करूंगा अधिक से अधिक पेड़ लगाए जिससे धूप से राहत मिल सके आम जन मानस के लिए ठंडे पानी का टैंकर जगह-जगह नगर निगम द्वारा लगाना चाहिए |
जिलाध्यक्ष आशुतोष सेठ ने कहा बढ़ती हुई धूप से आम जनता परेशान है सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा गन्ना का जूस पिलाने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी मैं आप सबसे अपील करना चाहता हूं जरूरी काम हो तभी दोपहर 12 से 3 के बीच निकले ग्लूकोज पानी पीते रहे अपना बचाव स्वयं करें समाजवादी पार्टी निरंतर जनता के हित के लिए कार्य करती है ||


















