निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर सपा नेता विष्णु शर्मा की पहल रंग लाई, अभिभावकों में खुशी की लहर

वाराणसी :- जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने शुल्क वसूली,किताबें,ड्रेस एवं अन्य सामग्री विशेष दुकानों से खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाए जाने के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनसमस्याओं के मुखर प्रतिनिधि विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” द्वारा उठाई गई आवाज अब प्रभावी साबित हुई है उनके संघर्ष और प्रयासों के बाद जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है | ज्ञात हो कि विगत दिनों सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने इस गंभीर जनसमस्या को लेकर अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक वर्मा को ज्ञापन सौंपा था तथा निजी विद्यालयों की मनमानी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी उन्होंने अभिभावकों की आर्थिक परेशानियों को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की थी |
सपा नेता की पहल के बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए |
जिलाधिकारी ने सभी निजी विद्यालयों से पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों की फीस संरचना एवं शुल्क वृद्धि का विस्तृत विवरण भी तलब किया है | साथ ही अभिभावकों की शिकायतों के निस्तारण हेतु डीआइओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम (0542-2509413) स्थापित किया गया है जहां अभिभावक गोपनीय रूप से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं |
प्रशासन द्वारा अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर अभिभावकों एवं छात्रों से सीधे संवाद करने तथा विद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं | नियमों के अनुसार अब कोई भी विद्यालय निर्धारित मानकों से अधिक फीस वृद्धि नहीं कर सकेगा और न ही किसी छात्र या अभिभावक को किसी विशेष दुकान से किताबें,ड्रेस या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जा सकेगा |
इस कार्रवाई से अभिभावकों में खुशी की लहर है लोगों ने सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के जनहितकारी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने आम जनता की आवाज बनकर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है ||


















