वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मुख्य टिकट निरीक्षक बनारस ने खोया हुआ कीमती आभूषण से भरा बैग यात्री को वापस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow



वाराणसी 07 अप्रैल,2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल भारतीय रेल के साथ-साथ मंडल में अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को दिन-प्रतिदिन बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है और स्टेशनों अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है ।
स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिये रेल प्रशासन के साथ-साथ कर्मयोगी रेल कर्मचारी भी 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहते है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में ‘रेल मदद‘ ऐप, हेल्प लाइन नम्बर-139, एस.एम.एस एवं वेब के माध्यम से प्राप्त परिवादों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 15125 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के D 1 कोच के बर्थ संख्या 54 पर यात्रा करने वाले एक सेना के जवान का यात्रा के दौरान कीमती आभूषण से भरा बैग छूट गया था । उस बैग में उक्त सेना के जवान के मूल्यवान दस्तावेज,व्यक्तिगत अभिलेश एवं कीमती आभूषण भी छुट गया था । मुख्य टिकट निरीक्षक/बनारस श्री कृष्णानन्द द्वारा जनशताब्दी एक्सप्रेस के D 1 कोच में टिकट जाँच के दौरान बर्थ सं-54 पर यात्री का छुटा हुआ बैग प्राप्त हुआ । मुख्य टिकट निरीक्षक ने बिना किसी देरी के PNR नम्बर से संबंधित यात्री की पहचान करने का प्रयास किया और उसका मोबाईल नम्बर प्राप्त कर सेना के जवान यात्री से संपर्क स्थापित किया गया और उन्हें सूचित किया की उनका बैग बर्थ पर ही छुट गया है ।
इसके पश्चात मुख्य टिकट निरीक्षक श्री कृष्णानन्द ने यात्री को ट्रेन पर बुलाकर पूर्ण पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ उक्त बैग को सुरक्षित रूप से सेना के जवान यात्री को सौंप दिया। बैग में रखे सभी महत्वपूर्ण सामान जैसे मूल्यवान दस्तावेज, कीमती आभूषण एवं अन्य वस्तुएं यथावत सुरक्षित थी । यात्री ने मुख्य टिकट निरीक्षक के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और रेलवे प्रशासन की भी प्रशंसा की। यह घटना दर्शाती है कि रेलवे कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं और यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button