जय पब्लिक स्कूल के छात्र विकास पटेल बने असिस्टेंट कमिश्नर,विद्यालय में हुआ सम्मान

कोरौता के लाल ने बढ़ाया मान विकास पटेल की सफलता पर जय पब्लिक स्कूल में अभिनंदन ||
मेहनत रंग लाई यूपीपीएससी में चयनित विकास पटेल का विद्यालय में हुआ जोरदार स्वागत ||
गांव से उठकर प्रशासनिक सेवा तक विकास पटेल बने युवाओं के लिए प्रेरणा ||
जय पब्लिक स्कूल का गौरव असिस्टेंट कमिश्नर बने विकास पटेल का सम्मान समारोह आयोजित
वाराणसी:- जय पब्लिक स्कूल में पूर्व नवनियुक्त असिस्टेंट कमीशनर विकास पटेल के अभिनन्दन स्वागत समारोह का किया गया आयोजन | सम्मान समारोह मे मिडिया से वार्ता के दौरान बताया गया की कोरौता स्थित जय पब्लिक स्कूल के छात्र विकास कुमार पटेल का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परिणामों में असिस्टेंट कमिश्रर के पद पर हुआ है जो विद्यालय के लिए अपार हर्ष का विषय है | यह उपलब्धि न केवल विकास पटेल की व्यक्तिगत मेहनत का प्रमाण है बल्कि विद्यालय के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है | वर्षों की निरंतर तैयारी,नियमित अध्ययन,विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से यह संभव हो पाया |
विद्यालय के चेयरमैन विवेक शंकर सिंह ने कहा यह पन पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण है | विकास की मेहनत ने साबित कर दिया कि सच्ची लगन व समर्पण से कुछ भी असंभव नहीं है | विद्यालय की निदेशक सुमन सिंह ने इस उपलब्धि पर कहा कि “हमारा लक्ष्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और उन्हें उच्च पदों पर पहुंचाकर देश व समाज की सेवा करने योग्य बनाना है |
चेयरपर्सन अकांक्षा सिंह ने शुभकामनाओं के साथ इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और भविष्य में भी ऐसे होनहार छात्रों को तैयार करने में योगदान देने की बात कही | इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या डॉ अर्चना म्हस्कर, बसंतलाल पटेल (वर्तमान ग्राम प्रधान अलाउद्दीनपुर), विनोद यादव (पूर्व ग्राम प्रधान अलाउद्दीनपुर),लालजी पटेल (महामंत्री कोरौता रामलीला समिति),रामआसरे पाल पूर्व ग्राम प्रधान फुलवरिया समेत विकास पटेल के माता पिता मंगला पटेल व प्रेमशीला सिंह के साथ ही स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही |
इस उपलब्धि से न केवल विकास का परिवार बल्कि समस्त विद्यालय परिवार के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोगों में खुशी का माहौल है यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है | जय पब्लिक स्कूल ऐसे ही उत्कृष्ट सफलता के लिए संकल्पित प्रयासरत है जिससे ग्रामीण अंचल के मेधावी छात्रों को एक नई दिशा मिल सके तथा वे जीवन में सफल बनें और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनें ||


















