ईंट निर्माता एसोसिएशन अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में हुई बैठक,भट्ठा कारोबार की समस्याओं पर मंथन

भट्ठा मालिकों ने दिखाई एकजुटता, प्रदूषण लाइसेंस व जीएसटी मुद्दों पर हुई चर्चा ||
वाराणसी में ईंट उद्योग की चुनौतियों पर मंथन,संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प ||
राजातालाब में भट्ठा व्यवसाय को सशक्त बनाने की पहल,नियमित बैठकों का निर्णय ||
वाराणसी :- राजातालाब स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पांच अप्रैल रविवार को ईट निर्माता एसोसिएशन वाराणसी के वर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया | बैठक में क्षेत्र के सभी भट्ठा मालिकों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया | बैठक में मुख्य रूप से प्रदूषण (पर्यावरण) लाइसेंस प्राप्त करने तथा भट्ठों से संबंधित जीएसटी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई | बैठक मे उपस्थित सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में भट्ठा व्यवसाय कई प्रशासनिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है जिसके समाधान के लिए सभी का एकजुट होना आवश्यक है |
संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया कि सभी भट्ठा मालिक नियमित रूप से छोटी -छोटी बैठकों का आयोजन करेंगे ताकि आपसी समन्वय बढ़े और समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जा सके | बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि वे सभी मिलकर भट्ठा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे |
बैठक में प्रमुख रूप से हरिशंकर सिंह मुन्ना,राहुल कुमार सिंह,अजीत सिंह, हरिओम,चन्दन सिंह,आलोक कुमार पाहन,आनंद सिंह,अखिलेश सिंह,गुड्डन जायसवाल,अखिलेश सिंह,पंकज सिंह, अतुल कुमार सिंह,बच्चाराम यादव सहित अन्य भट्ठा मालिक उपस्थित रहे ||


















