वाराणसी में ‘ऑल-न्यू डस्टर 2026’ का भव्य अनावरण,आधुनिक फीचर्स से लैस एसयूवी बनी आकर्षण का केंद्र

रोहनियाँ में रेनॉल्ट की नई डस्टर लॉन्च, दमदार इंजन और हाई-टेक फीचर्स ने बढ़ाई धूम ||
वाराणसी को मिली नई लग्ज़री एसयूवी ‘ऑल-न्यू डस्टर 2026’ का शानदार लोकार्पण ||
रेनॉल्ट डस्टर 2026 की एंट्री,पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से मचाई हलचल ||
रोहनियाँ में लॉन्च हुई नई डस्टर,प्रीमियम लुक और अत्याधुनिक तकनीक से ग्राहकों को लुभाएगी |
वाराणसी :- उत्तर प्रदेश के प्रमुख ऑटोमोबाइल व्यावसायिक क्षेत्र रोहनियाँ वाराणसी में पांच अप्रैल रविवार को रेनॉल्ट की बहुप्रतीक्षित एसयूवी ‘ऑल-न्यू डस्टर 2026’ का भव्य अनावरण किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ.हेमंत गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के राज्य सह-संयोजक (विदेश संपर्क विभाग) डॉ. मनोज कुमार शाह रहे जिन्होंने संयुक्त रूप से वाहन का लोकार्पण किया | कंपनी के जनरल मैनेजर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने नई डस्टर की आधुनिक तकनीक,दमदार प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धी कीमतों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह एसयूवी अत्याधुनिक RGMP प्लेटफ़ॉर्म पर निर्मित है जो भारतीय सड़कों के अनुरूप बेहतर सवारी और उत्कृष्ट हैंडलिंग प्रदान करती है |
हाई-टेक इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स
नई डस्टर में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (गूगल बिल्ट-इन यूआई के साथ) और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है | इसके साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं इसे अपने सेगमेंट में खास बनाती हैं |
सुरक्षा में भी अग्रणी
वाहन में 17 एडवांस ADAS फीचर्स,6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक सुरक्षा तकनीकें शामिल की गई हैं जो ड्राइविंग को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाती हैं |
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
नई डस्टर टर्बो टीसीई 160 इंजन से लैस है जो 163 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है यह 6- स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट क्लच डीसीटी ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है | अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी IDIADA द्वारा प्रमाणित इसकी राइड,हैंडलिंग,स्टीयरिंग और ब्रेकिंग भारतीय सड़कों पर स्थिर और विश्वसनीय अनुभव सुनिश्चित करती है |
कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने नई डस्टर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी है जो टॉप मॉडल के लिए 18.49 लाख रुपये तक जाती है | वाराणसी में ऑन रोड कीमतें आरटीओ एवं बीमा के अनुसार निर्धारित होंगी रोहनियाँ स्थित शोरूम में टेस्ट ड्राइव और बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है | इस अवसर पर वाराणसी रेनॉल्ट कंपनी के डायरेक्टर अनुराग गोयनका एवं आशीष पटोदिया भी उपस्थित रहे ||


















