वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कफ सिरप कांड: भगोड़ा घोषित होगा शुभम जायसवाल, पहले ही जारी हो चुकी है रेड कार्नर नोटिस

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। कफ सिरप तस्करी का सरगना शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस ने प्रक्रिया तेज कर दी है। अदालत के आदेश के बावजूद वह 31 मार्च को पेश नहीं हुआ। उसके दुबई में छिपे होने की आशंका पर पहले ही रेड कार्नर नोटिस जारी की जा चुकी है।

कोर्ट ने शुभम जायसवाल को 31 मार्च को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि वह पेश नहीं हुआ। शुभम जायसवाल फरार है। बताया जा रहा कि उसने दुबई में अपना ठिकाना बनाया है। इस पर उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी की जा चुकी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट हुई है।

पुलिस ने हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया। उसने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले। उसने बताया कि शुभम के करीबियों ने शराब के धंधे में पैसे लगाए हैं। उसके करीबियों की शराब की 6 दुकानें संचालित हो रही हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button