वाराणसी/उत्तरप्रदेश

गंगायमुनी तहजीब के तहत आयोजित अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह में उमड़ा अधिवक्ताओ का सैलाब

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बनारस की गंगा यमुनी तहजीब को और मजबूत करने का अधिवक्ताओ ने लिया संकल्प ||

फूलों,ठंडई और गले मिलने की परंपरा के साथ अधिवक्ताओं ने मनाया सौहार्द का उत्सव ||

रामाश्रय वाटिका में अधिवक्ताओं का महा स्नेह मिलन,एकता और भाईचारे की गूंज ||

होली-ईद के संगम पर कचहरी में सजा सौहार्द का रंगमंच,अधिवक्ताओं ने दिया एकता का संदेश ||

काशी की धरती पर भाईचारे का जश्न, अधिवक्ताओं ने गंगा-जमुनी संस्कृति को किया नमन ||

वाराणसी :- कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में 30 मार्च सोमवार को प्रेम -भाईचारे और आपसी सौहार्द के प्रतीक होली एवं ईद त्यौहार के उपलक्ष्य में गंगा यमुनी तहजीब के तहत अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह का किया गया आयोजन जिसमें हजारो अधिवक्ता भाईयो ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते हुये बनारस की गंगा यमुनी तहजीब को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया | गुलाब की पंखुड़ियां अधिवक्ता भाई एक दुसरे पर डालकर एवं गुलाब का फूल एक दुसरे को प्रदान कर बधाई देते हुये खुशी एवं प्रसन्नता का इजहार किये |

अधिवक्ता बनारस की प्रसिद्ध ठण्डई और सेवई ग्रहण किये | अतिथियो एवं सांस्कृतिक कलाकारो का कार्यक्रम के आयोजक दी बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रसाद सिंह ने माल्यार्पण कर एवं अंग्रवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया |

कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश प्रसाद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन शमीम नोमानी ने किया | समारोह का माहौल पूरी तरह उत्साह,उल्लास और भाईचारे से ओतप्रोत रहा जिसने काशी की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता की अनूठी झलक प्रस्तुत की |

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम,महामंत्री आशीष सिंह,कृपा शंकर राय “बबुआ”,अमरनाथ शर्मा पूर्व अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसिएशन,राधामोहन त्रिपाठी,मोहम्मद आरिफ सिद्दिकी,शैलेन्द्र राय,रमेश कुमार सिंह,देव प्रकाश श्रीवास्तव,चंद्रमा प्रसाद सिंह,मनोज कुमार राय,नित्यानंद राय (पूर्व महामंत्री बनारस बार),अजय शर्मा,ज्ञानेंद्र शर्मा,दीपक राय “कान्हा”,मनोज यादव,अभय सिंह “मिन्टू”, रामाश्रय पटेल,दिलीप मिश्रा,गगन प्रकाश यादव,बी पी सिंह सहित सैकड़ो अधिवक्तागण शामिल हुये ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button