भक्ति और श्रद्धा से सजी माँ शीतला की भव्य पूजा,कसेरा समाज की रही सक्रिय भागीदारी

श्री माँ शीतला नवयुवक सेवा समिति ने किया भव्य श्रृंगार,श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब ||
आस्था के रंग में रंगा कसेरा समाज,माँ शीतला की पूजा-अर्चना धूमधाम से सम्पन्न ||
भव्य श्रृंगार और पूजा के साथ मनाया गया माँ शीतला महोत्सव,समाजजनों की रही सहभागिता ||
माँ शीतला के दरबार में उमड़ी आस्था, समिति के सफल आयोजन ने बढ़ाई श्रद्धा की गरिमा ||
वाराणसी :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री माँ शीतला नवयुवक सेवा समिति द्वारा माँ शीतला का भव्य श्रृंगार एवं पूजा -अर्चना श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई | कार्यक्रम में समिति के संरक्षक अरुण कसेरा,प्रकाश कसेरा, सुन्दर लाल,विनोद कसेरा,चम्मर कसेरा एवं बाबू रामायणी की गरिमामयी उपस्थिति रही | समिति के अध्यक्ष रतन कसेरा,महामंत्री आकाश क्षत्रिय तथा कोषाध्यक्ष भरत कसेरा ‘गोलू’ के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |
मीडिया प्रभारी पवन कुमार कसेरा सहित समस्त पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य एवं कसेरा समाज के अनेक लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए | इसके साथ ही श्री हैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के पदाधिकारीगण ने भी पूजा एवं श्रृंगार में सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई | समिति ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए माँ शीतला से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की ||


















