वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल की अनूठी पहल,विश्व में तनाव काशी में उत्सव,होली-ईद मिलन बना एकता की पहचान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशी का करिश्मा होली के रंग,ईद की खुशबू और दिलों का संगम ||

जब दुनिया युद्ध की आग में जल रही,तब बनारस के व्यापारियों ने फूलों की होली और ईद मिलन से दिया विश्व शांति का संदेश ||

बनारस ने फिर जीता दिल,होली -ईद मिलन से दिया दुनिया को अमन का संदेश ||

जंग की आहट के बीच काशी में गले मिले धर्म,खिला भाईचारे का गुलशन ||

रंगों और रहमत का संगम काशी में एक साथ सजी होली और ईद की महफिल ||

जहाँ दुनिया में दीवारें वहीं काशी में दिलों का मिलन ||

बनारस की मिसाल फूलों की होली, मोहब्बत की ईद और एकता का पैगाम ||

वाराणसी :- जहाँ एक ओर विश्व के 44 देश युद्ध की विभीषिका झेल रहे हैं वहीं धर्म की नगरी काशी में वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल ने भाईचारे की एक नई इबारत लिखी है | शहर के इस प्रतिष्ठित सर्वाधिक सदस्यों वाले व्यापार मंडल ने ‘होली मिलन’ और ‘ईद मिलन’ का संयुक्त आयोजन कर पूरी दुनिया को शांति और सौहार्द का संदेश दिया |

व्यापारियों ने होली की खुशियाँ बाँटीं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी इस अवसर पर वरिष्ठ व्यापारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया | प्रभारी प्रकाश सोनेजा ने सभी आगंतुकों का सफेद गांधी टोपी कलगी के साथ पहना पारंपरिक स्वागत किया |

अध्यक्ष अजय गुप्ता ने वैश्विक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा आज के भयावह माहौल में शांति ही पहली जरूरत है | वहीं महामंत्री रमेश यादव ने विश्वास जताया कि विश्व शांति की दिशा में भारत की पहल पर पूरी दुनिया एक दिन साथ खड़ी होगी |

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक राजेश अग्रवाल,नरेंद्र गर्ग,प्रमोद यादव,अजय जायसवाल,डॉक्टर यादवेंद्र सिंह,और नवनियुक्त संरक्षक अरुण रुस्तगी ,सहित संजय अरोड़ा,दिलीप गुप्ता,अश्वनी जायसवाल,राजकुमार यादव, विजय जायसवाल,अमीन खान, तनवीर सिद्दकी,राजकुमार,दिनेश खुराना,राजकुमार अग्रवाल ओम प्रकाश गुप्ता,मनोज गुप्ता, चौरसिया जी,अनिरुद्ध यादव,राजू यादव सहित 150 से अधिक व्यापारियों ने बनारसी लस्सी,चाट और रात्रि भोज का आनंद लिया |

बनारस की गलियों से विश्व शांति का पैगाम
आज वाराणसी फर्नीचर एवं फर्नीशिंग व्यापार मंडल ने वह कर दिखाया जिसकी जरूरत आज पूरी दुनिया को है जहाँ विश्व युद्ध की आहट से सहमा है वहीं हमारे बनारस में हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने मिलकर फूलों की होली खेली और ईद की मुबारकबाद दी ||

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button