भारत विकास परिषद काशी प्रांत का प्रांतीय पुरस्कार अलंकरण 2025-26 भव्यता के साथ संपन्न

वाराणसी :- भारत विकास परिषद काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय पुरस्कार वितरण समारोह अलंकरण 2025-26 आज अत्यंत भव्यता,गरिमा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ | इस अवसर पर काशी प्रांत के विभिन्न शाखाओं के उत्कृष्ट कार्यों एवं समर्पित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया | प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने बताया काशी प्रांत की 32 शाखाओं से 350 में उपस्थित सदस्यों ने भाग लिया एवं 300 से अधिक काशी प्रांत की ओर से पुरस्कार दिए गए | कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा ने की जबकि विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक (संस्कार) मुकेश जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही | अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सम्मान केवल पुरस्कार नहीं,बल्कि संगठन के प्रति निष्ठा, सेवा भावना और संस्कारों की पहचान है |
मुकेश जैन ने प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा द्वारा वर्ष पर्यंत अभूतपूर्व एवं नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों की खुले मन से भूरि-भूरि प्रशंसा की | उन्होंने कहा कि काशी प्रांत द्वारा वर्ष भर किए गए सेवा, संस्कार एवं संगठनात्मक गतिविधियों ने परिषद के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है |
प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि “यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं बल्कि पूरी टीम की सामूहिक साधना,समर्पण और सेवा भाव का परिणाम है | काशी प्रांत की प्रत्येक शाखा ने वर्ष भर जिस ऊर्जा,अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य किया है वह वास्तव में प्रशंसनीय है | आने वाले समय में हम और अधिक संगठित होकर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे | समारोह के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए जिनमें प्रमुख रूप से समयबद्धता शुल्क,नेत्र चिकित्सा, सर्वाधिक शाखा,विकास रत्न,विशिष्ट सेवा पुरस्कार,सर्वश्रेष्ठ शाखा कार्यक्रम,श्रेष्ठ शाखा,सत्र के सितारे,नशा मुक्ति,संपर्क आदि शामिल रहे | कुल मिलाकर से अधिक पुरस्कार काशी प्रांत की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष,सचिव एवं पदाधिकारियों के समक्ष वितरित किए गए विशेष रूप से इस वर्ष 17 “विकास रत्न” एवं सात विकास मित्र” को भी सम्मानित किया गया |
32 शाखाओं में अत्यंत हर्ष,उल्लास एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला | प्रत्येक शाखा के अध्यक्ष, सचिव एवं पदाधिकारी अपने-अपने प्रयासों की सराहना से अभिभूत एवं प्रफुल्लित नजर आए जिससे पूरे सभागार में सकारात्मक ऊर्जा एवं संगठनात्मक एकता का अद्भुत संचार हुआ | कार्यक्रम में लगभग 350 से अधिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही | कार्यक्रम की भव्यता,अनुशासन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं ने सभी उपस्थित जनों को अभिभूत किया “अलंकरण” जैसे आयोजन इन प्रयासों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करते हैं |
पुरस्कारों में मुख्य रूप आजमगढ़, मिर्जापुर,विंध्याचल,जौनपुर,गाजीपुर, रावटसगंज,भदोही एवं बनारस की 18 शाखाओं ने प्रतिभागन किया एवं सभी शाखों को पुरस्कार मिले जिसमें श्रेष्ठ अध्यक्ष सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष,श्रेष्ठ सचिव सर्वश्रेष्ठ सचिव,श्रेष्ठ कोषाध्यक्ष सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष,श्रेष्ठ शाखा,सर्वश्रेष्ठ शाखा सत्र के सितारे आदि पुरस्कारों से नवाजा गया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक कपूर, सुनील सिन्हा,विवेक तिवारी,सचिन अग्रवाल,प्रवीण पटेल एवं विशिष्ट स्थिति उपस्थित थे | कार्यक्रम का आयोजन काशी शाखा,आनंदम शाखा,नीलकंठ शाखा,साकेत शाखा ने होस्ट किया | स्वागत मनीष अग्रवाल ने किया | धन्यवाद प्रकाश विनोद त्रिपाठी ने दिया कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा अग्रवाल ने किया ||


















