वाराणसी/उत्तरप्रदेश

राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संसद में भारत की संतुलित एवं सिद्धांत आधारित विदेश नीति को प्रभावशाली ढंग से रखा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने संसद में पूछे गए अतारांकित प्रश्नों के उत्तर में भारत की परिपक्व,संतुलित और दूरदर्शी विदेश नीति का स्पष्ट और प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया उनके उत्तरों में भारत की वैश्विक प्रतिबद्धताओं,क्षेत्रीय स्थिरता और पड़ोसी देशों के साथ सहयोग की नीति का सशक्त प्रतिबिंब देखने को मिला |

इज़राइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत का रुख
राज्य मंत्री ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25-26 फरवरी 2026 की इज़राइल यात्रा के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा समर्थित गाजा शांति योजना के प्रति अपना समर्थन पुनः दोहराय | उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलिस्तीन के प्रति भारत का रुख ऐतिहासिक रूप से सुसंगत और सिद्धांत आधारित रहा है | भारत क्षेत्र में न्यायपूर्ण, व्यापक और स्थायी शांति के लिए प्रतिबद्ध है इसी नीति के अनुरूप भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जारी संयुक्त वक्तव्य से स्वयं को जोड़ा |

इसके अतिरिक्त भारत ने 19 फरवरी 2026 को वाशिंगटन डी.सी.में आयोजित ‘बोर्ड ऑफ पीस’ बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेकर वैश्विक शांति प्रयासों में अपनी सक्रिय भागीदारी का परिचय दिया |

बांग्लादेश के साथ सहयोग पर भारत की प्रतिबद्धता
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कीर्तिवर्धन सिंह ने बताया कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत बांग्लादेश के साथ संबंध जन-केंद्रित और विकासोन्मुख हैं |

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2014 से अब तक भारत ने बांग्लादेश को 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर की दो प्रमुख ऋण सहायता (Lines of Credit) प्रदान की हैं इसके अतिरिक्त,भारत ने अनुदान, सामुदायिक विकास परियोजनाओं, मानवीय सहायता,आपदा राहत और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के माध्यम से भी सहयोग दिया है |

राज्य मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि भारत और बांग्लादेश के बीच गहरे ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध हैं और भारत एक लोकतांत्रिक, स्थिर,शांतिपूर्ण और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए हुए है |

बंदरगाह नीति से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने अपने निर्यातों के ऊपर बांग्लादेश को कोई विशेष प्राथमिकता नहीं दी थी और भविष्य में किसी भी नीति परिवर्तन को सभी प्रासंगिक पहलुओं पर विचार करने के बाद ही लागू किया जाएगा |

भारत की कूटनीतिक साख में वृद्धि
राज्य मंत्री के उत्तरों ने यह दर्शाया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर संतुलन,संवाद और सहयोग की नीति के साथ आगे बढ़ रहा है उनके वक्तव्यों ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत न केवल अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रहा है बल्कि वैश्विक शांति,स्थिरता और विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button