लखनऊ-उत्तरप्रदेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई पर तीखा हमला बोला- नाव पर रोज़ा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लखनऊ। काशी की गंगा एक बार फिर सियासत के केंद्र में आ गई है। नाव पर रोज़ा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। सवाल सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि मंशा और संदेश का भी उठ रहा है।समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है और इसे समाज में दूरी पैदा करने की कोशिश करार दिया है।
गंगा में इफ्तार पर गिरफ्तारी
बनारस में 16 मार्च को गंगा नदी में नाव पर कुछ मुस्लिम युवकों ने रोज़ा इफ्तार किया था। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए FIR दर्ज की और 14 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद मामला सिर्फ प्रशासनिक नहीं रहा, बल्कि सीधे-सीधे राजनीतिक बहस में बदल गया।
अखिलेश यादव का सीधा हमला
लखनऊ में एक इफ्तार पार्टी के दौरान अखिलेश यादव ने सरकार और प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि क्या गंगा में इफ्तार करना अपराध है? उनके मुताबिक, प्रशासन को कार्रवाई करने के बजाय युवकों को इफ्तारी देनी चाहिए थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हथेली गरम होती तो पुलिस नरम हो जाती, यानी अगर रिश्वत दी जाती तो शायद यह कार्रवाई नहीं होती।
5-स्टार जहाज का मुद्दा उठाकर घेरा
अखिलेश यादव ने इस मामले की तुलना एक 5-स्टार जहाज से की। उन्होंने कहा कि गंगा में चलने वाले उस जहाज पर महंगी शराब परोसी जाती है और उसका गंदा पानी भी गंगा में जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि उस जहाज के मालिक के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? अगर पर्यावरण और नियमों की बात है तो वहां सख्ती क्यों नहीं दिखाई गई?साभार

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button