अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी जीआरपी की बड़ी कामयाबी रेलवे स्टेशन पर सक्रिय शातिर चोर गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी जंक्शन पर चोरी की घटनाओं पर लगाम,जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दबोचा अपराधी ||

जीआरपी कैंट का ‘ऑपरेशन सतर्कता’ लाखों के चोरीशुदा मोबाइल के साथ शातिर चोर सलाखों के पीछे ||

वाराणसी प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध घूमते चोर पर जीआरपी की पैनी नजर,दो चोरी के फोन के साथ हुआ गिरफ्तार ||

वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक एन. कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरिक्षक रामनारायण शुक्ला चौकी प्रभारी जीआरपी बाबतपुर उप निरीक्षक राजबहादुर यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,कांस्टेबल सतीश यादव सीआइबी बीएसबी,कांस्टेबल रोहित आरपीएफ बीएसबी,कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार आरपीएफ बीएसबी सभी लोग आपस मे ट्रेनो,प्लेटफार्म,यात्री हाल,टिकट घर,सर्कुलेटिंग एरिया व स्टेशनो पर चोरी के अनावरण के सम्बंध मे बातचीत भ्रमण करते हुए वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गस्त करते हुए प्लेटफार्म के अंतिम छोर (काशी साईड) की तरफ जा रहे थे कि वाराणसी नाम पट्टिका के पास बने सीमेन्ट की बेंच के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे सक बदमाश की आशंका पर पकड़ लिया गया |

पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उनसे अपना नाम इम्तियाज अहमद पुत्र अंसार अहमद निवासी बजरडीहा मकदूम बाबा की मजार थाना भेलूपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष बताया जिसकी जमा तलाशी ली गयी तो अभियुक्त इम्तियाज अहमद उपरोक्त के पास से चोरी का दो अदद मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनी बिना सिम बरामद हुआ जो मु0अ0सं0 410/25 धारा 305(c) व मु0अ0सं0-352/25 धारा 305(c) बीएनएस से सम्बन्धित है अभियोग उपरोक्त में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम के द्वारा थाना हाजा पर लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया |

गिरफ्तार करने वाली टीम मे रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक रामनारायण शुक्ला चौकी प्रभारी जीआरपी बाबतपुर, उप निरीक्षक राजबहादुर यादव थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,कांस्टेबल सतीश यादव सीआइबी बीएसबी, कांस्टेबल रोहित आरपीएफ बीएसबी, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार आरपीएफ बीएसबी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button