स्वदेशी जागरण मंच महानगर का होली मिलन समारोह,कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

नदेसर में स्वदेशी जागरण मंच का भव्य होली मिलन,स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प ||
कविता मालवीय के नेतृत्व में स्वदेशी जागरण मंच का होली मिलन समारोह सम्पन्न ||
होली मिलन में गूंजा स्वदेशी का संदेश, कार्यकर्ताओं ने भाईचारे के साथ मनाया उत्सव ||
स्वदेशी जागरण मंच के होली मिलन समारोह में संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा ||
वाराणसी :- स्वदेशी जागरण मंच महानगर की ओर से सोमवार को पीडब्ल्यूडी रोड, नदेसर स्थित एक लॉन में होली मिलन समारोह का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया | कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए आपसी प्रेम,भाईचारे और स्वदेशी विचारधारा को सुदृढ़ करने का संदेश दिया | समारोह का आयोजन महानगर संयोजिका कविता मालवीय के नेतृत्व एवं सह संयोजक प्रेम सिंह के संयोजन से सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में स्वदेशी विचारधारा के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति देने का संकल्प लिया |
सोज़ ग्रुप ऑफ इंटरटेनमेंट की हर्षिता ने संचालन किया एवं संस्था के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिसमें राधा कृष्ण स्वरूप में रूबी और मान्या ने सभी को मुग्ध कर लिया |
इस अवसर पर आयोजित संवाद सत्र में संगठन की गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों तथा स्वदेशी अभियान को जन -जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई | वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत होती है और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलता है |
कार्यक्रम में डॉ राकेश तिवारी प्रांत सह कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रान्त,नम्रता चौरसिया क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा,प्रो.अनूप मिश्रा, प्रो.ज्ञानेंद्र राय,प्रियंका अग्निहोत्री गीत, विजय मिश्रा,राधे श्याम,अधिवक्ता हरि शंकर पांडेय,डी.डी.उपाध्याय,निर्मला पांडे,रीता प्रकाश,डॉ पवन दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे | पूरे आयोजन के दौरान उत्साह,उमंग और सौहार्द का वातावरण बना रहा | समारोह का समापन आपसी प्रेम,भाईचारे और स्वदेशी के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ ||


















