वाराणसी/उत्तरप्रदेश

काशी उमर वैश्य समिति का “रंग बनारसिया” होली मिलन समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चौकाघाट के सिटी गार्डन में उमंग और रंगों के साथ मनाया गया होली मिलन ||

होली मिलन समारोह में गूंजा भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश ||

काशी उमर वैश्य समिति ने धूमधाम से मनाया “रंग बनारसिया” होली उत्सव ||

रंग,उमंग और सौहार्द के साथ समाज ने मनाया होली मिलन समारोह ||

वाराणसी :- काशी उमर वैश्य समिति द्वारा चौकाघाट स्थित सिटी गार्डन में रंग बनारसिया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया | इस अवसर पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर होली के पावन पर्व की खुशियां एक-दूसरे के साथ साझा कीं | कार्यक्रम का वातावरण रंगों,संगीत और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा | समारोह में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही | उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे,प्रेम तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया |

कार्यक्रम के मार्गदर्शक के रूप में प्रशांत गुप्ता (मातृ श्री) एवं सुनील गुप्ता ‘सुनील सर्जिकल’ की महत्वपूर्ण भूमिका रही | उनके मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य किया | इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री ध्रुव कुमार गुप्ता (भैया जी) तथा कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता (टीटू) सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने मिलकर होली के इस मिलन समारोह को यादगार बनाया |

समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया जिससे समाज में आपसी सहयोग और एकता की भावना और अधिक मजबूत हो सके ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button