जीआरपी कैंट वाराणसी की तत्परता से एक घंटे में मिला गुमशुदा मासूम,परिजनों को सौंपा गया

प्लेटफार्म नंबर नौ के पास मिला गुमशुदा बालक,जीआरपी टीम की सराहना ||
पुलिस की सक्रियता से गुम हुआ बच्चा मिला,परिवार ने जताया आभार ||
जीआरपी कैंट वाराणसी की मुस्तैदी,एक घंटे में खोजा गुमशुदा बच्चा ||
वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक एन.कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा द्वारा लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलायें जा रहे है अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में निरीक्षक देवचन्द्र यादव व उप निरीक्षक सोहनपाल वर्मा द्वारा प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में मामूर थे कि चन्दन सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मीसेनपुर पोस्ट टकुरी थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उपस्थित आकर बताये कि मेरा लड़का मोहन सिंह जो लगभग आठ वर्ष का है वह रेलवे स्टेशन बनारस परिसर में कहीं गुम हो गया है |
सूचना प्राप्त होते ही मुझ प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैण्ट वाराणसी द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया तथा बच्चे की खोजबीन हेतु रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया | गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों,प्रतीक्षालयों,प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की गयी साथ ही स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी बच्चे की तलाश की गयी | खोजबीन के दौरान टीम को प्लेटफार्म नम्बर नौ के सीढी के पास एक लड़का बैठा हुआ दिखाई दिया | टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर लड़के को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया |
पूछताछ करने पर बच्चे का नाम मोहन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी उपरोक्त उम्र करीब आठ वर्ष ज्ञात हुई जो कि वही गुमशुदा लड़का था जिसकी सूचना उसके पिता द्वारा दी गयी थी बाद में लड़के को सकुशल उसके पिता चन्दन सिंह उपरोक्त को सुपुर्द कर दिया गया | इस प्रकार जीआरपी थाना कैण्ट वाराणसी की तत्परता एवं सतर्कता के कारण गुमशुदा लड़के को मात्र एक घण्टे के अन्दर खोजकर सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया | अपने लड़के को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा जीआरपी टीम एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया व पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी |
गुमशुदा बच्चे को बरामद करने मे रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,निरीक्षक देवचन्द्र थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरिक्षक सोहनपाल वर्मा थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||


















