अग्रसेन युवा मंच काशी का चुनाव संपन्न,शुभम अग्रवाल अध्यक्ष व हर्षद अग्रवाल बने महामंत्री

अग्रसेन युवा मंच व श्याम दरबारी मंडल काशी की नई कमेटी घोषित,युवाओं को मिली जिम्मेदारी ||
हर्षोल्लास के साथ हुआ चुनाव,शुभम अग्रवाल को सौंपी गई अग्रसेन युवा मंच की कमान ||
समाज सेवा को समर्पित नई टीम का गठन,अग्रसेन युवा मंच काशी ने चुनी कार्यकारिणी ||
युवा शक्ति के हाथों में संगठन की बागडोर,अग्रसेन युवा मंच काशी की नई कमेटी बनी ||
वाराणसी:- धर्मनगरी काशी की प्रतिष्ठित संस्था श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी एवं श्री श्याम दरबारी मंडल-काशी के सत्र 2026- 27 हेतु नवीन प्रधान कमेटी एवं कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ | चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही युवा शक्ति को समाज सेवा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है |
श्री अग्रसेन युवा मंच-काशी (2026-27)
सत्र 2026-27 के लिए शुभम अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है वहीं हर्षद अग्रवाल को महामंत्री का महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा गया है | श्री अग्रसेन युवा मंच प्रबंध समिति के पदाधिकारी निम्नलिखित हैं |
(1)- मंच प्रमुख अतुल अग्रवाल |
(2)- प्रधानमंत्री सौरभ अग्रवाल |
(3)- अध्यक्ष शुभम अग्रवाल |
(4)- उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल |
(5)- कोषाध्यक्ष स्वाती अग्रवाल |
(6)- महामंत्री हर्षद अग्रवाल |
(7)- सहायक मंत्री आयुष अग्रवाल |
(8)- कार्यकारिणी प्रमुख शोभित अग्रवाल |
श्री श्याम दरबारी मंडल-काशी (2026-27)
संस्था के नियमानुसार श्री श्याम दरबारी मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्री का पद श्री अग्रसेन युवा मंच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ( शुभम अग्रवाल) एवं महामंत्री (हर्षद अग्रवाल) ही संभालेंगे इसके अतिरिक्त मंडल के सुचारू संचालन हेतु अन्य दायित्व इस प्रकार हैं | मुख्य प्रभारी शैलेश कुमार गुप्ता सहायक प्रभारी इंद्रजीत गुप्ता |
नवनियुक्त अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि आगामी सत्र में युवाओं को संगठित कर समाजहित के कार्यों और महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होगी | साथ ही श्री श्याम दरबारी मंडल के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाई दी जाएगी |
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की ||


















