अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

लिव-इन में महिला का 8 साल तक यौन शोषण :- युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला का आठ साल तक कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सारनाथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब इलाके की है।

सारनाथ थाना क्षेत्र के सोना तालाब निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मिर्जापुर निवासी सागर, पुत्र जयप्रकाश, उसके घर के पास अपने रिश्तेदार के यहां आता-जाता था। इसी दौरान दोनों की आपस में जान-पहचान हो गई।

पीड़िता के अनुसार, युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। सागर आठ वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था और उसे लगातार बरगलाता रहा।

जब भी पीड़िता शादी की बात करती, युवक उसे टाल देता और शादी से इनकार करता रहा। इसके बाद युवती ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। घरवालों ने भी दोनों की शादी कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः युवती ने सारनाथ पुलिस से गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सागर पुत्र जयप्रकाश निवासी मिर्जापुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button