वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

इनरव्हील क्लब स्वर्ण मंजरी का चेयरमैन विजिट व होली मिलन समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ इनरव्हील क्लब स्वर्ण मंजरी का आयोजन ||

ग्रामीण महिलाओं को किया सम्मानित, इनरव्हील क्लब का चेयरमैन विजिट कार्यक्रम आयोजित ||

सामाजिक सेवा और होली के रंग में रंगा इनरव्हील क्लब स्वर्ण मंजरी का कार्यक्रम ||

चेयरमैन प्रिया नारायण की मौजूदगी में इनरव्हील क्लब का भव्य होली मिलन समारोह ||

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- इनरव्हील क्लब ऑफ स्वर्ण मंजरी द्वारा मंगलवार को रथयात्रा स्थित एक होटल में चेयरमैन विजिट का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रिया नारायण रहीं कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गणेश वंदना से किया गया | इस अवसर पर क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया तथा उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग प्रदान किया गया साथ ही सम्मान स्वरूप उन्हें साड़ियाँ भेंट की गईं |

कार्यक्रम की कन्वीनर पीडीसी ममता द्विवेदी रहीं तथा होली कन्वीनर की जिम्मेदारी सुषमा गुप्ता ने निभाई | संपूर्ण कार्यक्रम क्लब की प्रेसिडेंट रेखा मेहरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ |

इस अवसर पर सेक्रेटरी सीमा सिंह, आईएसओ प्रतिमा सिंह,एडिटर विजया केसरी,पापिया सिंह,अंशुमाला,मीना मिश्रा,विजया बाजपेई,रीता श्रीवास्तव, रेखा अरोड़ा सहित क्लब की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं ||

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ होली मिलन का आनंद लिया | सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक उत्सव का सुंदर संगम कार्यक्रम में देखने को मिला ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button