वाराणसी/उत्तरप्रदेश

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग

वाराणसी। जनपद स्तरीय परीक्षा पे चर्चा-2026 का आयोजन पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कालेज, वाराणसी में हुआ। मुख्य अतिथि के तौर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों को परीक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्नों का जवाब दिया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाकर शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भी बच्चों से संवाद कर जरूरी टिप्स दिए।

ज़िलाधिकारी ने बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि परीक्षा के समय सभी को तनाव, अवसाद और घबराहट जैसी समस्याएं होती है, लेकिन इसे कम करने के कुछ उपाय होते हैं। बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर रिवीजन, संतुलित आहार, और पर्याप्त नींद बहुत महत्वपूर्ण है। परीक्षा के दबाव से बचने के लिए टाइम-टेबल के अनुसार छोटे सत्रों (sessions) में पढ़ाई करें और रटने के बजाय कॉन्सेप्ट समझने पर ध्यान दें। प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ें और आसान सवालों को पहले हल करें।उन्होंने कहा कि जो बच्चे अनुशासन के साथ लगातार पढ़ाई करते हैं और अपने दैनिक कार्यों को समय सारिणी के अनुसार पूरा करते हैं वे इन सब चीज़ों से बच सकते हैं।पढ़ाई में निरंतरता बेहद जरूरी होती है। अपने आप पर भरोसा रखें, लगातार कठिन परिश्रम से पढ़ाई करें। मेहनत के साथ पढ़ाई करेंगे तो परिणाम भी अच्छा मिलेगा।

ज़िलाधिकारी ने अपने स्कूल के दिनों और सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के संघर्षों के बारे में भी बच्चों को बताया।उन्होंने पिछले तीन-चार सालों के प्रश्न पत्रों को हल करने, क्लास व कोचिंग में पढ़ाए विषयों का रिवीज़न करने का सुझाव दिया।कहा स्वयं पर तनाव न आने दें और समय का सदुपयोग करें।उन्होंने कहा कि आप सभी के पास भविष्य निर्माण करने का बेहतर अवसर है। बहुत छात्र-छात्रायें इस अवसर से वंचित है।उन्होंने अवसर को उदाहरणों से समझाया। अंत में उन्होंने सभी बच्चों को परीक्षा की शुभकामनाएँ दी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button