वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2026 के दृष्टिगत ब्रीफिंग पुलिस लाइन सभागार में संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने स्कूल के कक्ष निरीक्षकों/अधीनस्थों की परीक्षा से सम्बन्धित ब्रीफिंग सेशन अवश्य करा लें

परीक्षा को नकलविहीन,शूचितापूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु डीएम ने दिए निर्देश

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जोनल,सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापकों की आवश्यक ब्रीफिंग यातायात पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण, सकुशल, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने हेतु सभी जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, सचल दल, केंद्र व्यवस्थापको और सह केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है,जिसे सकुशल संपन्न कराने की ज़िम्मेदारी आप सभी की है। उन्होंने कहा कि यातायात संबंधी कोई समस्या हो तो पास के लिए प्रशासन से संपर्क कर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करा लें।कहा कि इस परीक्षा की गंभीरता को समझते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप ही परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराए। कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाइज करा लें और अपने अधीनस्थों / कक्ष निरीक्षकों की ब्रीफिंग अवश्य करा लें तथा उन्हें परीक्षा के नियम, प्रक्रिया व अनुशासन संबंधी जिम्मेदारियों को समझा दें। स्कूलों में संचालित सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अच्छे ढंग से होनी चाहिए।आस पास की फोटो कॉपी की दुकाने परीक्षा के समय बंद रहें।प्रवेश के समय चेकिंग / फ्रिस्किंग प्रॉपर किया जाए। क्लॉक रूम में मोबाइल फोन रखने की सुविधा उपलब्ध हो। शासन के निर्देशानुसार पूरी सख्ती से परीक्षा को संपन्न कराया जाए साथ ही ये सुनिश्चित किया जाए कि सभी व्यवस्था ससमय पूर्ण करा ली जाए।

उन्होंने कहा कि आने वाले हर परीक्षा में कुछ चैलेंजेज होते हैं जिसके लिए हम सभी को तैयार रहना है। इसी क्रम में उन्होंने उपस्थित सभी मजिस्ट्रेटों और केंद्र व्यवस्थापकों को माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अध्ययन कर लिए जाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोग पूर्व में भी कई तरह की परीक्षाएं कराएं है, तो उम्मीद एवं आशा करते हैं कि इस परीक्षा में भी अपने अनुभव का परिचय देते हुए सकुशल परीक्षा संपन्न कराएंगे।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा परीक्षा दौरान आने वाली समस्याओं तथा बारीकियों से अवगत कराया गया।उन्होंने परीक्षा दौरान सिल बुकलेट के खोलने से लेकर वितरण सहित एब्सेंट कैंडिडेट के संबंध में, वेरिफिकेशन सीट भरने की प्रक्रिया,वीडियो रिकॉर्डिंग, सहित अन्य सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर एसीएम शिवानी सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त सेक्टर/ स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button