बिना आईएसटीपी सर्टिफिकेट के बालू लदे 5 ट्रैकों का चालान

भांवरकोल(गाजीपुर)। बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में इन दिनों राजस्व चोरी और अवैध खनन सामग्री के परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के लिए थानाध्यक्ष भांवरकोल संतोष कुमार राय और खनन निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैकों का चालान किया। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बिहार से बीना अंतरराज्यीय परिवहन शुल्क परमिट केजा रहे ट्रैकों का चालान किया गया। पांच ट्रैकों पर कुल 143750 का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन करने वाले ट्रैकों में हड़कंप मचा हुआ था। बिना पूर्ण दस्तावेज के बिहार से आए रहे राजस्व चोरी कर सरकार को नुकसान पहुंचाते हैं। विदित हो कि अंतरराज्यीय बालू परिवहन पर आईएसटीपी सर्टिफिकेट, वैध चालान, रॉयल्टी और जीएसटी शामिल होता है। इन दस्तावेजों के पूर्ण न होने पर सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ता है। इस संबंध में खान निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने बताया कि भांवरकोल के पखनपुरा में बिना वैध दस्तावेज के बालू परिवहन करने वाले पांच ट्रैकों का चालान कर थाना भांवरकोल में खड़ा किया गया है और निर्धारित जुर्माना वसूले की करवाई की जा रही है।


















