बूढ़ेनाथ मन्दिर में हाई लेविल अधिकारियों की बैठकपालकी यात्रा मार्ग का किया भ्रमण

समस्याओं के निराकरण का किया गया वादा
अब नहीं होगा 13 फरवरी को सनातन कर्फ्यू
मिर्जापुर। नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर से 13 फरवरी को प्रस्तावित ‘सनातन कर्फ्यू’ कार्यक्रम प्रशानिक सूझबूझ से टल गया क्योंकि बुधवार 11 बजे प्रसासन की हाई लेविल कमेटी मंदिर में पहुंची और 15 फरवरी को निकलने वाली पालिका यात्रा परिक्षेत्र का भ्रमण कर सारी समस्याओं को चिह्नित किया और यह आशा आश्वासन दिया कि 15 फरवरी के पूर्व पालकी यात्रा मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाएगा।
नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार के नेतृत्व में नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, जलकल विभाग, नगर अभियंता सहित एक दर्जन अधिकारी मंदिर में पहुँचे तथा सारी समस्याओं को सुनने के बाद तय किया गया कि पूरी पालकी यात्रा भ्रमण कर सड़क के गड्ढों तथा बिजली के लटकते तारों, अर्धनिर्मित सड़कों का अवलोकन अधिकारियों ने किया तथा मन्दिर के महंत डॉ योगानन्द गिरि को आश्वस्त किया की पालकी यात्रा मार्ग को पिछले वर्षों से भी अधिक बेहतर किया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित नगरपालिकाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने कहा कि चूंकि शिवरात्रि के दिन बूढ़ेनाथ मंदिर के अलावा विविध शिवमंदिरों में पूजन एवं श्रृंगार तथा अन्य कार्यक्रम होते हैं, इसलिए बतौर अध्यक्ष वे पूरे नगर को सुव्यवस्थित रखेंगे।
इस अवसर पर पीडब्लूडी के प्रांतीय खण्ड के अधिशासी अभियंता श्री अशोक कुमार, सहायक अभियंता श्री बी के पाण्डेय, ईओ नगरपालिका श्री जी लाल, पालिका के नगर अभियन्ता श्री विपिन कुमार मिश्र, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता श्री दीपक कुमार पटेल, महिला जलकल अभियंता के अलावा गौरव ऊमर, अलंकार जायसवाल, सन्दर्भ पाण्डेय आदि उपस्थित थे।


















