वाराणसी/उत्तरप्रदेशशहर

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा यातायात पुलिस लाईन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस पेंशनर्स की घरेलू अथवा विभागीय समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, जिससे प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
शस्त्र लाइसेंस, वरासत एवं नवीनीकरण से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया ।
चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित बिलों के सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए, जिससे पेंशनर्स को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने वाराणसी पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है, जो एक प्रेरक उदाहरण है।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा नई सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस पेंशनर्स हेतु पृथक हाल की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया ।
पुलिस आयुक्त महोदय ने उपस्थित सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की ।

आज दिनांक 11-02-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा यातायात पुलिस लाइन सभागार में आयोजित गोष्ठी में पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके घरेलू एवं विभागीय प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। शस्त्र लाइसेंस, वरासत एवं नवीनीकरण से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र समाधान तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि पेंशनर्स को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने वाराणसी पुलिस की संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे प्रदेश में एक आदर्श पहल बताया। पुलिस आयुक्त महोदय ने नई सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस पेंशनर्स हेतु पृथक हाल की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी प्रदान किया। अंत में उन्होंने सभी पेंशनर्स के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त लाइन/मुख्यालय श्री प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री ईशान सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय/यातायात श्री अपूर्व पाण्डेय, पुलिस पेंशनर्स अध्यक्ष  रिटायर्ड डिप्टी एसपी श्री सूर्यबली सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे । 

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button