रामनगर उत्तराखण्ड

अवैध खनन मे लिप्त एक दर्जन वाहनों को वन विभाग ने किया जब्त

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रामनगर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,रामनगर के कोसी नदी में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसा है। विशेष गोपनीय छापामार अभियान के तहत वन विभाग ने आठ डंपर सहित दो अन्य अवैध वाहनों को जब्त कर लिया, जिससे अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान आठ डंपर पकड़े गए, जिनमें 6 टायर वाले छह डंपर और 10 टायर वाले दो डंपर शामिल हैं। इसके अलावा, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोडिफाइड ट्रैक्टर को भी अवैध खनन में इस्तेमाल करते हुए पाया गया, जिन्हें तत्काल जब्त कर वन अभिरक्षा में ले लिया गया।
डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि नदी क्षेत्र और आरक्षित वन भूमि में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग आगे भी इसी तरह गोपनीय और विशेष अभियान चलाकर खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करता रहेगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button