यूपी कालेज की चार छात्राओं ने नेट क्वालीफाई कर बढ़ाया कालेज का मान

वाराणसी — यूपी कालेज वाराणसी के हिन्दी विभाग में नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली चार छात्राओं ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।इन चारों छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि यूजीसी द्वारा 06 जनवरी 2026 को नेट की परीक्षा का आयोजन देशभर में आयोजित किया गया था जिसका परिणाम 04 फरवरी 2026 को प्रकाशित हुआ। इस परीक्षा में यूपी कालेज हिंदी विभाग की छात्रा खुशबू यादव ने 196 अंक (99.13%), कुमारी सुशीला170(92.63%),श्रेया यादव 184(97.34%) और प्रीती पटेल ने 156 (83.49%) प्राप्त कर पीएचडी के लिए क्वालीफाई कर कालेज का मान बढ़ाया है। हिंदी विभाग के छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि से विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों में खुशी एवं उल्लास का एहसास किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. गोरखनाथ ने कहा कि निश्चित रूप से हमारे छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि ने हिंदी विभाग के साथ ही पूरे महाविद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। प्रो. मधु सिंह ने कहा कि यह इन छात्राओं के कड़ी मेहनत का परिणाम है। प्रो. अनीता सिंह ने वर्तमान में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह भी ऐसी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि इन विद्यार्थियों के परिश्रम के साथ ही विभाग में बना हुआ शैक्षणिक एवं प्रेरणादाई वातावरण ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।






