उत्तराखंड

नैनीताल पुलिस के निशाने पर आएं रोमियो और नशेड़ी, 99 लोगों के काटे पुलिस एक्ट में चालान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नैनीताल / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन रोमियो” के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 99 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 32 वाहनों का चालान किया गया तथा 20 हजार रुपये संयोजन शुल्क के रूप में जमा कराया गया।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और समाज में शांति व व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे से दूर रहें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराध व अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button