भोपाल: उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना का इलाज कराने में पूरी तरह असफल रही है।अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए वह अपने पुराने रवैए धार्मिक उन्माद की तरफ बढ़ गई है। इसी मंशा के साथ बाराबंकी में 100 साल पुरानी मस्जिद को जिला प्रशासन की मदद से शहीद करवा दिया गया है।
मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुनव्वर कौसर ने उप्र सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए अफसोस जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह के कृत्य किए जा रहे हैं, ताकि जनता का ध्यान बांटा जा सके। कौसर ने कहा कि यूपी सरकार प्रदेश में हिन्दु-मुस्लिम विवाद कराना चाहती है। उन्होंने सभी मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे संयम और धैर्य रखें, शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराएं और यूपी सरकार की चालबाजी में ना आएं। उन्होंने हिंदू अनुयायियों से अपील की है कि इन बुरे हालात में धार्मिक उन्माद को न पनपने दें और आपस में भाईचारे का व्यवहार बनाए रखने में सहयोग करें।


















