अंतरराष्ट्रीय
Trending

इटली में झील के नीचे से 160 घरों वाला ‘भूतिया गांव’

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

AIRA NEWS NETWORK – इटली में झील के नीचे से 160 घरों वाला गांव मिला है। जानकारी के अनुसार जब झील का पानी कम हुआ तब ये गांव नजर आया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इटली की झील से दशकों बाद बाहर निकले इस गांव का नाम कुरोन है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये गांव कभी-कभी ही नजर आता है, जिसके चलते इसे भूतिया गांव कहा जाता है। 1950 में इस गांव में बिजली संयंत्र की स्थापना की गई थी, उसी समय इस गांव में बाढ़ आ गई थी, जिसमें ये गांव पूरी तरह तबाह हो गया था।

इटली की झील के डूबे इस गांव को लेकर “क्यूरॉन” नाम से एक वेब सीरीज भी बनी है, इसके अलावा इस गांव पर एक किताब लिखी गई है, जिसमें गांव की पूरी कहानी को बताया गया है। ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड के साथ इटली की सीमा के पास बसी झील को अब एक जलाशय की मुरम्मत के लिए अस्थायी रूप से निकाला जा रहा है। जैसे-जैसे जल स्तर घट रहा है, 160 घरों वाला गांव उभर रहा है। आमतौर पर 14वीं सदी की चर्च की मीनार पानी से बाहर निकल आई हैं, लेकिन जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, तो झील के नीचे से इस गांव की गुफाएं और दीवारें दिखाई दे रही हैं।

UNDERWATER GHOST VILLEGE यहां की रहने वाली एक महिला ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पुराने घरों के मलबे पर चना एक “अजीब एहसास” था। उसने बताया कि ये क्षेत्र हाइकर्स के लिए काफी लोकप्रिय है, जिनके द्वारा गांव की भयानक तस्वीरों को शोसल मीडिया पर वायरल किया गया है। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है कि वह कुरोन नाम के गांव के अवशेष हैं, जो दशकों से डूबे हुए थे, इटली में LakeResia की निकासी करते हुए मिले हैं।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button