धामपुर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मांगों को लेकर प्रदर्शन
AIRA NEWS NETWORK – धामपुर नगर में स्थित उप जिला अधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रथम दृष्टाया शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भारतीय किसान संघ ब्लाक अल्हैपुर के ब्लॉक अध्यक्ष निपेंद्र कुमार के तत्वाधान में उप जिला अधिकारी महोदय को एक ज्ञापन भी दिया गया और बताया गया कि जहां एक और शौचालयों के बाहर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय लिखा हुआ है वही स्वच्छता की सारी योजनाओं को पलीता लगाया जा रहा है और महिला शौचालय, पुरुष शौचालय दोनों का यह हाल है कि देखना तक दूभर हो रहा है।
एक और जहां कोविड-19 के चलते साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं वही एसडीएम कोर्ट परिसर में बने शौचालय में गंदगी के अंबार लगे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। अतः श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय से भारतीय किसान संघ ब्लॉक अल्हैपुर,धामपुर अपील करता है कि शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और एसडीएम कोर्ट परिसर में कोविड्ड 19 के चलते विशेष कोरोना प्रोटोकॉल के तहत गाइडलाइन भी जारी की जाए। अब देखना यह है के शौचालय की सफाई कितने दिन में की जाती है और अधिकारी के इस विषय में क्या कार्रवाई करते हैं।
ज्ञापन देते समय ब्लॉक अध्यक्ष निपेंद्र कुमार, लेखराज सिंह, प्रदीप कुमार ,बाबू राम सिंह, पुष्पेंद्र कुमार ,विकास कुमार, गौतम कुमार ,राज कुमार आदि सभी भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















