जनपद बिजनौर: आपको बताते चलें DHAMPUR के मोहल्ला बंदूक चियान में मुखबिर की सूचना पर DHAMPUR पुलिस ने लगभग आधा दर्जन घरों में भैंस का भारी मात्रा में मीट बरामद किया है वही तीन चार लोगों को गिरफ्तार किया है कुछ लोग अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गए थे उन घरों के ताले तोड़ कर वहां से भारी मात्रा में भैंस का मीट बरामद किया है। सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति बाइक सवार बिना मास्क के अहमद अली रोड पर जा रहा था पुलिस द्वारा रोके जाने पर व्यक्ति बाइक पर भैंस की खाल बरामद हुई उसी की निशानदेही पर DHAMPUR पुलिस ने मोहल्ला बंदूक जान में छापा मारकर सफलता हासिल की।


















