करनाल: उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सोमवार को हीना बैंक्वेट हॉल में बनाए गए 100 ऑक्सीजन बैड के कोविड हैल्थ केयर सैंटर का निरीक्षण किया और प्रबंधों का जायजा लिया। इस सैंटर की स्थापना से अब जिला में ऑक्सीजन बैड की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रहेगी, सभी को जरूरत के अनुसार ईलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया भी उनके साथ थे।
उपायुक्त ने कहा कि कोविड में जिला प्रशासन मरीजों की सुविधा के लिए कार्य कर रहा है, वहीं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी आगे हाथ बढ़ा रहे हैं। सभी के सहयोग से जिला में कोविड के मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में हीना बैंक्वेट हॉल में 100 बैड का कोविड हैल्थ केयर सैंटर स्थापित किया गया है। इन बैडों के साथ ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर लगाया गया है जोकि एक मिनट में 5 लीटर ऑक्सीजन पैदा करेगा जिससे मरीजों को लाभ मिलेगा और ऑक्सीजन की मात्रा में बढ़ोतरी होगी।
इस कोविड सैंटर में हर जरूरी सुविधा मिलेगी, यदि कोविड सैंटर कोई भी मरीज गंभीर होता है तो उसको केसीजीएमसी में दाखिल करवाया जाएगा। इस कोविड सैंटर में होम आईसालेटिड मरीजों को एमबीबीएम छात्रों की सलाह पर दाखिल किया जाएगा। इस कोविड सैंटर के स्थापित होने से मरीजों का स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा। यहां पर मरीजों को पीने का पानी, खाना, दवाईयोंं की सुविधाएं मिलेंगी तथा मरीजों के अटैंडेंट के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि इस कोविड सैंटर में 24 घंटे डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। सफाई व्यवस्था के लिए नगरपालिका की ओर से सुविधा दी जाएगी, पूरे सैंटर को प्रतिदिन सैनिटाईज किया जाएगा।
हीना बैंक्वेट हॉल में स्थापित किया 100 ऑक्सीजन बैड का कोविड हैल्थ केयर सैंटर, मरीजों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं, मरीजों की देखरेख के लिए 24 घंटे मौजूद रहेंगे डाक्टर : डीसी निशांत कुमार यादव।






