करनाल-हरियाणा
Trending

आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विधायक ने पीडि़त परिवार को किए चैक वितरित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow
इंद्री/करनाल: मई तीन दिन पहले आए आंधी-तूफान के दौरान जिले के गांव रूकनपुर में हुई आगजनी की घटना के दौरान हुए नुक्सान की भरपाई के लिए रविवार को विधायक रामकुमार कश्यप ने पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। गांव के लोगों ने विधायक द्वारा की गई सहायता की सराहना की है।
 
बीती 6 मई को शाम के समय में तेज आंधी-तूफान के दौरान गांव रूकनपुर में आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी के दौरान गांव के अनुसूचित जाति परिवार के करीब 16 परिवारों के मकानों में आग लग गई थी। इस दौरान किसी का भूसे का कूप जल गया तो किसी का उपले का बिटौड़ा, इसके अलावा किसी के घर में आग से समान जलकर स्वाहा हो गया, तो कई परिवारों की मवेशिया आग से झूलस गई। इस घटना में कई पशुओं की मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना विधायक रामकुमार कश्यप को चंडीगढ़ में दी गई। सूचना मिलते ही विधायक अगले दिन सुबह ही गांव में लोगों का दुख बांटने पहुंचे।
 
विधायक अपनी टीम के साथ-साथ सभी 16 परिवारों में डोर-टू-डोर गए। हर किसी व्यक्ति से उसका हाल-चाल पूछा और परिवार में नुक्सान का जायजा लिया। विधायक ने मौके पर ही पीडि़त परिवारों को अपने ऐच्छिक कोष से आर्थिक सहायत देने का आश्वासन दिया था। इसी आश्वासन के चलते आज रविवार को विधायक गांव रूकनपुर में पीडि़त परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने दो लाख 10 हजार रुपए की राशि के चैक आर्थिक सहायता के तौर पर सभी अलग-अलग पीडि़त परिवारों को प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने पीडि़त परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकार की और से भी वे मदद करवाऐंगे। उन्होंने राजस्व विभाग के पटवारी से मौके का सर्वे करवा लिया है और वे इस मामले को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में लाऐंगे, ताकि पीडि़त परिवारों को उनके नुक्सान की उचित और मूल भरपाई हो सके। उन्होंने पीडि़त परिवारों को आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार और उनका विधायक रामकुमार कश्यप आप लोगों के साथ खड़े है। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
 

इस दौरान विधायक रामकुमार कश्यप ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से करनाल जिले में कोरोना के केसों में इजाफा हो रहा है। उसके चलते लोग वैक्सीन लगवाएं क्योंकि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और हमारे भारत के वैज्ञानिकों ने इसे तैयार किया है। इसलिए लोग वैक्सीनेशन करवाएं और सरकार द्वारा जारी गाईलाईन का पालन करें। इस अवसर पर कुंजपुरा मंडल के अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, कर्मबीर कल्याण, रूकनपुर गांव के सरपंच प्रियंका के पति विकास, बुढऩपुर गांव के सरपंच सुरेन्द्र सिंह, श्याम लाल, जिले सिंह, दर्शन सिंह, सतीश राणा, जगत सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 
इस मौके पर उनके साथ हरियाण राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह ने पत्रकारों के पूछने पर कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ हरियाणा की सरकार बहुत मजबूती के साथ लड़ रही है। स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री राज्य भर के मेडिकल कालेज और अस्पतालों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे है। मंत्री, विधायक और अधिकारी व डाक्टरों की टीम निरन्तर लोगों को बचाने के प्रयास में जुटी है। भारतीय जनता पार्टी के तमाम सदस्य किसी न किसी स्तर पर कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए साकारात्मक भूमिका निभा रहे है। इस अवसर पर आजाद सिंह ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की ताकि समय रहते कोरोना महामारी से बचा जा सकें।

पीडि़त परिवार को दिलाया भरोसा, भाजपा सरकार और उनका विधायक रामकुमार कश्यप उनके साथ खड़ा है…

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button