करनाल-हरियाणा
Trending

जिला आपदा प्रबंधन राहत कोष में आयुर्वेदिक मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा 2 लाख 51 हजार रूपये की राशि का चेक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

करनाल: कोरोना महामारी के चलते कोविड मरीजों की सहायता के लिए जिला के दानी सज्जनों द्वारा हाथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आयुर्वेदिक मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन जोकि आयुष विभाग के अंतर्गत आती है, के जिला अधिकारी डॉ० सतपाल व राज्य प्रधान अनूप भारद्वाज के मार्गदर्शन में जिला करनाल के प्रधान डॉ० महेश सुखीजा ने 2 लाख 51 हजार रूपये की राशि का चेक जिला आपदा प्रबंधन राहत कोष में देने के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव को उनके कार्यालय में सौंपा। उपायुक्त ने कहा कि देश व प्रदेश के सामने कोरोना महामारी एक चुनौती के रूप में खड़ी हो गई है। ऐसे में हम सब का दायित्व बनता है कि प्रशासन व सरकार को अपना सहयोग दे।

इस अवसर पर उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने दानी सज्जन आयुर्वेदिक मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा 2 लाख 51 हजार रूपये की राशि राहत कोष में दान के रूप में दिए जाने पर प्रशासन की ओर से उनका धन्यवाद किया और अन्य लोगों से अपील की कि वे संकट की इस घड़ी में गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जिला आपदा प्रबंधन राहत कोष में दान देने के लिए आगे आए।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित घर में रहे और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें, स्वच्छता का विशेष ध्यान दें तथा प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों को मानते हुए लॉकडाउन का पालन करें। प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत लोगों को नहीं आने दी जाएगी। इस सहयोग में मुख्य योगदान मेगनस बॉयोटेक प्राईवेट लि० व ग्लोबल हेल्थ केयर द्वारा किया गया। इस मौके पर अंशुल गर्ग, डॉ० गुलशन गुलाटी, गुलशन डावर, विकास सिंगला, मानविन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

सुमरिन राय

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button