धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
“बाढ़ पीड़ितों के घर-घर पहुंचा राशन, विधायक पुत्र बने मसीहा”-प्रियंकर राणा ने बांटी राहत”

बिजनौर: विधायक पुत्र ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत किट
धामपुर। जनपद बिजनौर में बाढ़ से बेहाल लोगों की मदद के लिए भाजपा विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर सिंह राणा आगे आए। तहसील धामपुर के ग्राम धामपुर हुसैनपुर में उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट वितरित की, जिसमें आटा, चावल, दाल और अन्य जरूरी सामान शामिल था।
लगातार मूसलाधार बारिश से शहर और ग्रामीण इलाकों में 3–4 फीट पानी भर गया है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित है। प्रियंकर राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाई जा रही है, ताकि किसी को खाने-पीने की दिक्कत न हो।


















