नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नूरपुर-अमरोहा रोड पर आवारा पशुओं का आतंक ग्राम तांगरोला व जाफराबाद कुरई के लोग परेशान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

नूरपुर-अमरोहा रोड पर आवारा पशुओं का आतंक ग्राम तांगरोला व जाफराबाद कुरई के लोग परेशान

नूरपुर।क्षेत्र के ग्राम तांगरोला व जाफराबाद कुरई के ग्रामीण इन दिनों आवारा पशुओं की समस्या से बेहद परेशान हैं। नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर इन गांवों के आसपास आवारा पशुओं की भरमार बनी हुई है, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। आए दिन इन मवेशियों के कारण वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है, और कई बार लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों की मांग है कि इन आवारा पशुओं को पकड़कर निकटवर्ती गौशालाओं में भेजा जाए ताकि बड़े हादसों से बचा जा सके।गांववासियों ने बताया कि जब भी कोई वाहन तेज गति से आता है तो अचानक सामने आ रहे आवारा पशु दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। रात्रि के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि सड़क पर रोशनी की कमी और काले रंग के पशुओं के कारण ड्राइवर को समय से दिख नहीं पाता, जिससे टक्कर की संभावना और बढ़ जाती है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर घूम रहे सभी आवारा पशुओं को जल्द से जल्द पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि आम जनता को राहत मिले और जान-माल की हानि से बचाव हो सके।यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button