मनसा देवी मंदिर मेँ मची भगदड़,, 6 की मौत, 3 दर्जन घायल

हरिद्वार /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,रविवार सुबह मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे का कारण बिजली का तार गिरने की अफवाह बताई जा रही है, जिससे लोग घबरा गए और सीढ़ियों पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
श्रावण माह के चलते मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। इसी दौरान अफवाह फैली कि बिजली का तार गिर गया है, जिससे लोग बुरी तरह डर गए और भगदड़ मच गई। सीढ़ियों के संकरे रास्ते में लोगों के एक-दूसरे पर गिरने से कई श्रद्धालु कुचले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान की जा रही है।
एस एस पी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया भगदड़ का कारण बिजली के तार गिरने की अफवाह ही प्रतीत हो रही है।


















