हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

धर्म नगरी मे चल रहें गर्म गोश्त के धंधे पर पुलिस की रेड, दो पुरुष और एक महिला हिरासत मे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,उत्तराखंड पुलिस ने देह व्यापार के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो पुरुष और एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक युवती को मुक्त कराया गया, जिससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
हरिद्वार जिला पुलिस के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर में एक मकान में अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने शनिवार को मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान मकान के अंदर आरोपी आपत्तिजनक हालत में पाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की और दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक युवती को भी आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, तीन चार्जर, देह व्यापार से प्राप्त करीब 3000 रुपये नकद और एक वैगनआर कार भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान (40 वर्ष) पुत्र महमूद निवासी ग्राम एवं थाना कलियर, जनपद हरिद्वार और सोफियान (24 वर्ष) पुत्र साजिद निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पीरान कलियर, हरिद्वार के रूप में हुई है। वहीं एक 29 वर्षीय महिला भी इस मामले में गिरफ्तार की गई है, जो थाना कलियर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी किराए के मकान में कई दिनों से देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम का गठन किया गया और छापेमारी की कार्रवाई की गई।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई छापेमारी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और एक युवती को मुक्त कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button