आबकारी विभाग ने पकड़ा पंचायती चुनाव मेँ बांटने को मंगाई गयी अवैध शराब का ज़खीरा,

काशीपुर /उत्तराखंड,, उत्तराखंड के पंचायती चुनाओ में अन्य राज्यों से अवैध रूप से मदिरा तस्करी कर मतदान को प्रभावित किए जाने की संभावना के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त एवं जिला अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 25-07-2025 को जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर एन॰ आर॰ जोशी॰ के निर्देशन में आबकारी क्षेत्र-03 काशीपुर एवं जनपदीय प्रवर्तन दल ऊधम सिंह नगर द्वारा दरियाल काशीपुर मार्ग पर उत्तर प्रदेश सीमा के पास रोड चेकिंग की गई जिस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या-UK07AQ8831 को रोकने का प्रयास किया गया परंतु ड्राइवर द्वारा तेजी से कार को भगाया गया, टीम द्वारा उक्त कार का पीछा कर घेराबंदी की गई। कार को रोक कर तलाशी करने पर कार के भीतर छीपा कर रखे गये 09 गत्ते की पेटियों में कुल 405 टैट्रा पैक देशी शराब फॉर सेल इन उत्तर प्रदेश ऑनली के बरामद किये गये । वाहन चला रहे विशाल कुमार पुत्र नन्हे सिंह बांसखेड़ा खुर्द काशीपुर , ऊधम सिंह नगर ने पूछ ताछ में बताया कि उक्त शराब वह उत्तर प्रदेश से ख़रीद कर पंचायत चुनाओ में बाटने हेतु ले जा रहा है । अभ्युक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा 63/72 के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई । आबकारी टीम में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त जनपदिय प्रवर्तन तारा चंद्र पुरोहित आबकारी निरीक्षक काशीपुर दिवाकर चौधरी,आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन बृजेश जोशी ,उप आबकारी निरीक्षक असीस सिद्दीकी, देवेन्द्र कुमार, आबकारी सिपाही कृष्ण चंद्र व सुनीता कंबोज शामिल रहे ।


















