बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में दर्दनाक हादसा तीन कर्मचारियों की मौत, एक घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में दर्दनाक हादसा
तीन कर्मचारियों की मौत, एक घायल

नजीबाबाद (बिजनौर), बरकातपुर:

आईरा न्यूज़ नेटवर्क:संवादाता:अमीन अहमद
उत्तम शुगर मिल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में सोमवार को सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट में सफाई करते समय एक कर्मचारी अचानक नीचे गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य कर्मचारी भी नीचे जा गिरे। इस दुखद घटना में तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक कर्मचारियों की पहचान चंदक लालपुर, बालावाली और तीसोतरा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। घायल कर्मचारी को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और मिल प्रबंधन द्वारा जांच की जा रही है कि यह हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण हुआ या किसी अन्य तकनीकी खामी के चलते।

इस हादसे ने कर्मचारियों और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय प्रशासन से घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है।

🕯️ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button