उत्तराखंड

प्रधान पद पर विकासवादी सोच वाली गुलनाज़ जँहा बनी मतदाताओ की पहली पसंद,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बाजपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,,उत्तराखंड में ग्राम पंचायत चुनाव अब धीरे-धीरे रोमांचक होते जा रहे है। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिए है, यहां बता दे की चाहे वह जिला पंचायत चुनाव हो, ग्राम प्रधान चुनाव हो, या फिर बीडीसी मेंबर का चुनाव हो सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित मानकर चल रहे हैं, लेकिन जनता जनार्दन इस बार किसको चुनती है यह तो आने आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस बार जनता जनार्दन ने मानो मन बना लिया है की पूर्व प्रधान हो क्षेत्र पंचायत सदस्य हो या जिला पंचायत सदस्यों जिस व्यक्ति ने अपने क्षेत्र में काम नहीं कराया उसको जनता इस चुनाव में करारा जवाब देगी, ऐसा जनता का कहना है।


इसी क्रम में जब हमारी टीम ने बाजपुर के रमपुरा शाकर में लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बार यहां की जनता उसी को वोट देगी जो गांव का विकास कर सके, इसी क्रम में जब हमारी टीम ने बाजपुर के ग्राम रमपुरा शाकर से ग्राम प्रधान के पद पर खड़ी शिक्षित महिला गुलनाज पत्नी नासिर हुसैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां की सीट सामान्य महिला सीट है और यहां पर लगभग 1190 वोट है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती गुलनाज ने कहा कि हमारे गांव में बिजली, सड़के, नालियां, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। श्रीमती गुलनाज ने कहा कि मैं एक शिक्षित महिला हूं और जनता का दुख दर्द में भली भांति जानती हूं। अगर गांव की भोली भाली जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया तो इन सारी समस्याओं का निस्तारण अवश्य करूंगी और जितनी भी सरकार की योजनाएं हैं उन योजनाओं का लाभ अपने ग्राम वासियों को दिलाने का प्रयास करूंगी । श्रीमती गुलनाज ने ग्राम वासियों से अपील की है कि आने वाली 24 जुलाई को अनाज की बाली पर मोहर लगाकर उनको भारी बहुमत से विजय बनाएं। इसी के साथ ही उनके समर्थक आजम अली ने बताया कि गांव में अभी तक कोई विकास कार्य धरातल पर नहीं आए हैं , सड़के जर्जर हालत में हे, नालियों में कूड़ा पटा पड़ा है, पानी निकासी नाम मात्र को भी नहीं है, एंबुलेंस सुविधा भी नहीं है, जिससे यहां के व्यक्तियों को अपनी निजी गाड़ियों से बाजपुर या काशीपुर के अस्पतालों में जाकर अपना इलाज कराना पड़ता है। श्रीमती गुलनाज अगर ग्राम प्रधान बनती है तो मुझे विश्वास है की वह सारे कार्य करने में सक्षम रहेगी, जिसका मुख्य कारण है की वह एक पढ़ी-लिखी महिला है और उनके देवर तथा ससुराल पक्ष के लोग हमेशा यहाँ हमेशा जन सेवा के कार्य करते रहै हैं इसीलिए यहाँ की प्रष्टभूमि की उनको अधिक जानकारी है, जनता से उन्होंने भी अनुरोध किया है कि आने वाली 24 जुलाई को अनाज की बाली पर मोहर लगाकर श्रीमती गुलनाज जी को ग्राम प्रधान पद के लिए अधिक से अधिक वोटो से जीताए और अपने ग्राम रमपुरा शाकर का विकास मे अपना योगदान दें

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button