उत्तराखंड

सौतेले बाप ने बनाया अपनी 8 साल की बेटी को हवस का शिकार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कालाढूंगी /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,कालाढूंगी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता पर अपनी ही 8 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
कालाढूंगी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार की शाम उसके पति ने बेटी को बाजार घुमाने ले गया था। देर रात बेटी रोती हुई वापस आई। जब महिला ने पति से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बेटी से पूछताछ और जांच-पड़ताल करने पर महिला को दुष्कर्म का संदेह हुआ। आरोपित ने महिला को भी धमकी दी, जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। कालाढूंगी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया, “आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button