उत्तराखंड

दिन दहाड़े गुंडागर्दी,2 दर्जन युवकों ने 3 युवकों पर झोंका फायर, की मारपीट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,हल्द्वानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार शाम को हल्दुपोखरा रोड, बिड़ला स्कूल के पास खुलेआम मारपीट और फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। कार सवार तीन युवकों पर करीब 25 युवकों के समूह ने पहले हमला बोला और फिर गोली चला दी।
इस हमले में भास्कर बोरा नामक युवक को गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल भास्कर को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि हरीश सिंह मेहरा और गणेश दरम्वाल को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं और दोनों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।


तीनों युवक हल्द्वानी के चांदनी चौक, घुड़दौड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 20 से 25 हमलावरों ने इनकी कार को रोककर पहले लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पीड़ितों की कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी है, लेकिन हमलावरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने बताया कि पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस गोलीकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर गहरी नाराज़गी भी देखी जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button