नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

बौध्दिक विकास की ओर कदम छात्राओ को शतरंज वोर्ड वितरित किए।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

बौध्दिक विकास की ओर कदम छात्राओ को शतरंज वोर्ड वितरित किए।

नूरपुर। शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संविलियन विद्यालय लुत्फीपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को शतरंज बोर्ड वितरित किए गए। यह पहल जिलाधिकारी जसजीत कौर और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चलाए जा रहे नवाचार अभियान के अंतर्गत की गई।कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर जितेंद्र कुमार और समन्वयक अनिल कुमार ने छात्राओं को शतरंज बोर्ड सौंपे। साथ ही विद्यार्थियों को संगठित कर विद्यालय स्तर पर एक छात्र क्लब का गठन किया गया, जिसमें छात्र कैबिनेट भी बनाई गई। इस कैबिनेट के माध्यम से बच्चों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और अधिकारों की जानकारी दी गई।मौके पर जल जीवन मिशन से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई, जिसमें स्वच्छ जल, जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान अहमद सहित अंजुम बानो, देवेंद्र कुमार, रूपाली चौहान, राशिद अली, अशोक कुमार, गोपाल सिंह समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस प्रयास की सराहना की और इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button