नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ‘बत्ती गुल’ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ ‘बत्ती गुल’ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील को मिला व्यापक समर्थन

नूरपुर: वक्फ संशोधन बिल के विरोध में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर नूरपुर शहर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम समाज ने मंगलवार रात 9:00 बजे से 9:15 बजे तक अपने घरों और इबादतगाहों की लाइट बंद करके शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।हालांकि बिजली आपूर्ति सामान्य रही, लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लाइटें बंद कर देने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। कई जगहों पर लोगों ने आसपास के खंभों के स्विच भी बंद कर दिए। महिलाओं और बच्चों ने घरों से बाहर निकलकर दरवाजों पर खड़े होकर इस विरोध में भागीदारी की।इस दौरान मस्जिदों में नमाज़-ए-इशा पढ़ने गए लोगों ने अंधेरे में ही तौबा-इस्तेग़फ़ार करते हुए अपने रब को याद किया। इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार का शोर-शराबा या अव्यवस्था नहीं देखी गई, जिससे समाज की परिपक्वता और अनुशासन का परिचय मिला।इस बीच पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई थी, लेकिन पूरे विरोध के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। नज़दीकी गाँव राजा का ताजपुर में भी मुस्लिम समाज के लोगों ने लाइट बंद करके मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर अमल किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विरोध किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि धर्म और अधिकारों की सुरक्षा के लिए था, और इसका उद्देश्य शांति के साथ अपनी असहमति व्यक्त करना था।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button