उत्तराखंड

स्टोन क्रेशर के खिलाफ खनन कारोबारियों ने खोला मोर्चा, कोसी नदी के गेट किए बंद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रामनगर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,खनन कारोबारियों ने रामनगर में स्टोन क्रशर स्वामियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। खनन कारोबारियों ने कोसी नदी के कालू सिद्ध और खड़ंजा गेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।
गुरुवार को रामनगर में खनन कारोबारियों ने स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कोसी नदी के दो बड़े खनन निकासी गेट कालू सिद्ध और खड़ंजा गेट को बंद कर दिया है. खनन कारोबारियों का आरोप है कि स्टोन क्रेशर स्वामियों ने पहले तय किए गए रेट पर भुगतान नहीं किया, लेकिन अब वे रेट में मनमानी कर रहे हैं. इससे खनन कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है.
खनन कारोबारी अनवर मलिक ने कहा कि हमने पहले ही इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. अब हमारे पास गेट बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. अगर हमें पुराने रेट पर भुगतान नहीं मिला तो ये गेट अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे. खनन कारोबारियों का कहना है कि अगर स्टोन क्रशर मालिक जल्द ही समाधान नहीं निकालते हैं, तो वे आगे और बड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे. इस बंदी से सरकार को भी लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button