असम/गुवाहाटी

नॉर्थ ईस्ट में टेक इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नेरक’र्मस आयोजित करेगा एन ई आर टेक हैकाथॉन 2025

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी स्थित असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज में 11 मार्च 2025 को नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल कम्युनिटी रिसोर्स मैनेजमेंट सोसाइटी (नेरक’र्मस) एन ई आर टेक हैकाथॉन: 5जी, आई ओ टी, ए आई और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों की शक्ति का उपयोग कर पूर्वोत्तर के विकास में तेजी लाने के उद्देश्य से एक बड़ा आयोजन करने जा रही है। इस अनोखे हैकाथॉन का मकसद डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देना है, खासतौर पर 5जी तकनीक की मदद से स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और ऑयल व गैस इंडस्ट्री में आई ओ टी के इस्तेमाल से जुड़ी चुनौतियों का समाधान खोजना। खास बात यह है कि यह कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों, महिलाओं, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को भी तकनीकी क्रांति से जोड़ने पर केंद्रित होगा।

यह हैकाथॉन “समाज की चुनौतियों को हल करने के लिए 5G उपयोग मामलों पर वैज्ञानिक अनुसंधान को गहरा बनाना” प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल, भारत सरकार के उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) के अंतर्गत काम कर रही नेरक’र्मस द्वारा संचालित किया जा रहा है।

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने और इनोवेटिव आइडियाज को पहचान देने के लिए विजेता टीम को 10 लाख रुपये का भव्य पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि तीन अन्य टीमों को 2-2 लाख रुपये की सांत्वना पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा, चयनित टीमों को अपने खर्चों को पूरा करने के लिए 5000 रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी 1 मार्च 2025 तक इस हैकाथॉन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

हैकाथॉन से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए विजिट करें: www.nec5g.org

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button