नई दिल्ली

मानव अधिकार पक्षकार राजीव शर्मा ने की जस्टिस बी आर सारंगी से मुलाकात

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मानव अधिकार पक्षकार राजीव शर्मा ने की जस्टिस बी आर सारंगी से मुलाकात ।

दिल्ली– जनपद निवासी मानव अधिकार पक्षकार राजीव कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के नवनियुक्त सदस्य डॉक्टर जस्टिस बी आर सारंगी से शिष्टाचार मुलाकात की और मानव अधिकार आयोग का सदस्य बनाए जाने पर
शुभकामनाएं दी ।

राजीव कुमार शर्मा ने जस्टिस सारंगी से प्रदेश में बढ़ रही मानव अधिकार हनन की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की और मानव अधिकार आयोग के सदस्य होने के नाते मानव अधिकार हनन के मामलो में आयोग से सकारात्मक सहयोग की माँग की वही जस्टिस सारंगी ने पीड़ित शोषित लोगों की लड़ाई लड़कर न्याय दिलाने के मामलो में राजीव कुमार शर्मा को हर सम्भव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया ।

झारखण्ड हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रहे बी आर सारंगी को केन्द्र सरकार ने दिसम्बर माह में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है ।

मानव अधिकार पक्षकार राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले लगभग 6 माह से मानव अधिकार आयोग में चेयरमैन सहित 5 न्यायधीशों के पद रिक्त चल रहे थे, जिन पर केन्द्र सरकार ने चेयरमैन सहित 3 पदों दिसम्बर माह में नियुक्ति की है ।

मानव अधिकार पक्षकार राजीव कुमार शर्मा का कहना है आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति होने से मानव अधिकार आयोग में मानव अधिकारों के हनन उत्पीड़न के बरसो से लंबित पड़े मामलों में न्याय मिलने में तेजी आएगी ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button