दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल, रैफर

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार घायल, रैफर
आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – गुरुवार दोपहर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर काली नदी पुल के पास दो बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बेवर लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मामले के अनुसार प्रमोद पुत्र सोवरन सिंह निवासी दोधन जनपद एटा अपने साले राहुल पुत्र सोनेलाल निवासी हसनपुर थाना भोगांव के साथ फर्रुखाबाद से बेवर वापस लौट रहा था। रास्ते में बेवर की ओर से जा रहे अंशु सिसोदिया पुत्र चंदन निवासी संतोषपुर जनपद फर्रुखाबाद से काली नदी पुल के पास आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की घटना में घायल प्रमोद 35 वर्ष, राहुल 30 वर्ष, अंशु 25 वर्ष घायल हो गए। घटना में दो बच्चों जय पुत्र पिंटू एवं आरव पुत्र आशु के भी मामूली चोटे आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। घटना में अंशु की हालत नाजुक है।




























